दादरी: पुलिस ने सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को सूरजपुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अजय व नदीम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।