दादरी: पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को नंगला नैनसुख गांव के समीप से किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से गौरव नागर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।