दादरी: सेक्टर-41 में आपसी कलह में जीएसटी विभाग के अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-41 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीएसटी विभाग के अधिकारी ने आपसी कलह में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 55 वर्षीय अनिल माथुर के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या करने का कारण पता कर रही है।