दादरी: पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को सेक्टर-47 के पास से किया गिरफ्तार, 1.200 किलो अवैध गांजा व 88 ई-सिगरेट बरामद
नोएडा के सेक्टर 49 थाना पुलिस ने सोमवार को 1 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, 88 प्रतिबंधित ई-सिगरेट व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रंजीत के रूप में हुई है। अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो बाहर के राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।