दादरी: पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त को सेक्टर-37 के समीप से किया गिरफ्तार, ₹ 8 लाख की कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट व कार हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार को एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹ 8 लाख की कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रियाज अहमद के रूप में हुई है। अभियुक्त विदेशों से ई-सिगरेट लाकर जनपद के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सप्लाई कर रहा था।