दादरी: जिलाधिकारी कार्यालय पर नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित की गई जिला स्तरीय समिति के साथ की गई महत्वपूर्ण बैठक
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जिला अधिकारी कार्यालय पर नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित की गई जिला स्तरीय समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आपस में सामंजस्य बिठाकर जनपद को नारकोटिक्स फ्री करने की दशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।