रामगंजमण्डी: सालतखेड़ी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के भपकने से घर का सामान जला, परिवार ने भागकर बचाई जान
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में कमरे में आग फ़ैल गई। जिससे घरेलु सामान जल गया। वही सिलेंडर में आग लगते ही परिवार ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे सातलखेड़ी के चारण मोहल्ले के कच्चे मकान में हुआ। चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे।