रामगंजमण्डी: सुकेत पुलिस ने 571 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 571 ग्राम गांजे के साथ सुकेत से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्गाशंकर सैन कुम्भकोट का निवासी है। थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि कोटा ग्रामीण एसपी सूजीत शंकर के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।