रामगंजमण्डी: कोहरे के कारण अरनिया कला हाईवे पर रिवर्स आ रहे ट्रेलर से टकराया ट्रक, केबिन में फंसा चालक
रामगंजमंडी में सुकेत क्षेत्र के अरनिया कला हाइवे पर दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में झालावाड़ से कोटा की और जा रहा एक ट्रक सड़क पर रिवर्स आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। इस दौरान ट्रक का केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया। वही ट्रक चालक केबिन में फस गया। जिसे आसपास के लोगो ने करीब 2 घण्टे की मशक्कत कर बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में चालक को ज्यादा चोट नही आई।