महरौनी: बिजली चोरी पर पाबंदी लगाने के मद्देनजर विजिलेंस टीम ने ग्राम समोगर, दिदौरा एवं सुनवाहा में चलाया सघन चेकिंग अभियान
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विजिलेंस टीम ने शनिवार 28 नवम्बर को क्षेत्र में विद्युत चोरी के मामले में उपभोक्ता सुम्मेर सिंह पुत्र धोकुल सिंह ग्राम सुनवाहा, संजय यादव पुत्र राकेश यादव ग्राम दिदौरा व प्राण सिंह गंदर्भ पुत्र हरिसिंह ग्राम समोगर के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।