भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | May 8, 2025 भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब सेवन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भभुआ थाने की पुलिस ने बताया गिरफतार आरोपी लाल मोहर बिंद ,छोटू बिंद इंदल बिंद सभी बहेरी गांव के बताए जाते हैं।