भभुआ: मोकरी गांव के पास बाइक की जोरदार टक्कर से एक बच्ची घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 8, 2025 मोकरी गांव के पास बाइक के जोरदार टक्कर से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी वीरेंद्र मुसहर की 8 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी बताई गई है। जहां परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास दरवाजे पर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।