भभुआ: परमालपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 8, 2025 परमालपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो यह घटना गुरुवार की सुबह 7:30 बजे की बताई जाती है। जो मथुरा जिला के मगोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साईपुर सोहसा गांव निवासी बच्चू सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार बताया जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।