भभुआ: मोकरी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 8, 2025 मोकरी गांव के पास दो बाइक के टक्कर में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी स्वर्गीय राजेश तिवारी की 34 वर्षीय पत्नी रिंकू कुंवर तथा उनकी पुत्री रिया कुमारी बताई गई है। जहां परिजनों में बताया कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर भभुआ से अपने गांव के लिए जा रही थी।