भभुआ: सिहोरिया गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद एक हायर सेंटर पर भेजा गया
Bhabua, Kaimur | May 8, 2025 सिहोरिया गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक के जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जाती है। जो घायल चांद थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी दशरथ पासवान के 30 वर्षीय पुत्र भुवर पासवान तथा दूसरा चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी रजिंद्र पासवान के 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताया जाता है।