गयाजी में छठ घाटों की तैयारी अंतिम चरण में, मेयर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, 30 घाटों पर दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
गयाजी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गयाजी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के सभी 30 चिन्हित छठ घाटों को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने अधिकारियों के साथ पितामहेश्वर, सीढ़िया घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मेयर ने साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, अस्थायी पुलिया और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर शेष कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाए, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मेयर ने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख घाटों पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी 30 घाटों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
#gayadastak
#गयापुलिस
#GayaPolice
#gaya
#BiharPolice
#गयाजी
#CrimeNews
#gayapolicenews
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 14, 2026