नवादा कुदरियापुरवा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया गया
छतरपुर जिले के राजनगर विकासखंड में जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था 'रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी' द्वारा बम्होरी बहादुर जू पंचायत के नवादा कुदरियापुरवा में जनजातीय क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाई गई। इस समारोह को आदिवासी समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर आदिवासियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिलक लगाया और फूल-माला पहनाई। सभी ने बिरसा मुंडा जी का सामूहिक गीत गाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी, राजनगर के अध्यक्ष भरत यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।