बाबा बागेश्वर की कथा से पहले कुंडा में अभेद्य सुरक्षा घेरा! 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर CCTV से नजर
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में पूज्य बागेश्वर सरकार की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 से 20 नवंबर तक होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। पूरे कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा में 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी, 6 सीओ समेत करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी करेंगे और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 से 20 नवंबर तक रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। अब सभी को इंतजार है पूज्य बागेश्वर सरकार के आगमन का।