शराब पीकर बाइक चलाने से रोका तो पत्नी की पिटाई,पत्नी ने खाया कीटनाशक
छतरपुर जिले के शिवराजपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में बाइक चलाने जा रहे पति को पत्नी ने सुरक्षा के चलते चाबी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज पति पुष्पेंद्र कुशवाहा ने पत्नी ज्योति के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।पति की मारपीट से आहत ज्योति ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं पति ने शराब पीने और मारपीट करने की बात स्वीकार की है। ट्रैफिक पुलिस ने पत्नी की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन गलत है और दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकता है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर