सिंगरौली: भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 206416 मतों से हराया
जिला सिंगरौली के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 206416 मतों से दी शिकस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र 11 सीधी अंतर्गत सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिलों के तीनों विधानसभा क्षेत्र चितरंगी सिंगरौली तथा देवसर की मतगणना संपन्न हुई।