सिंगरौली: गन्नई में निर्मल दुबे बस के कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने की मारपीट पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला किया दर्ज
जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गन्नई में निर्मल दुबे बस के कर्मचारियों के साथ दो युवकों के द्वारा मारपीट किए जाने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। निर्मल दुबे बस के परिचालक राम गोपाल प्रजापति ने सरई थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दो युवक गन्नई के पास आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे दुबे बस सर्विस के परिचालक राम गोपाल प्रजापति को चोट लगी है। वहीं परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और विवेचना की जा रही है।