सिंगरौली: कंडोई कंपनी निगाही में नौकरी न मिलने से नाराज पुराने कर्मी व विस्थापित परिवार 6 जून से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
ओबी कंपनी में नौकरी नहीं मिलने से नाराज पुराने कर्मी व विस्थापित परिवार 6 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। पुराने कर्मचारी व विस्थापितों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कंडोई कंपनी प्रबंधन बाहर के लोगों को काम पर रख रहे हैं। मनमानी तरीके से की जा रही भर्ती से नाराज मजदूर व विस्थापित परिवार नौकरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। एसडीएम सिंगरौली से करते हुए रामकेश शर्मा ने बताया है कि तीन दिन में रोजगार नहीं दिया गया तो विस्थापित परिवार व श्रमिकों की ओर से 6 जून को कंपनी गेट को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे।