सिंगरौली: ग्राम पंचायत मलगा सरपंच रमेश शाह पर मारपीट व एससी एसटी का मामला हुआ दर्ज
ग्राम पंचायत मलगा के सरपंच पर मारपीट और एससी एसटी का मामला दर्ज किया गया है।फरियादी अपने मालिक के साथ बधौरा चौकी आकर मुह जवानी रिपोर्ट लिखवाया है की मैं मिक्सर मशीन चलाने का काम करता हूं अपने मालिक के कहने पर मलगा पंचायत में चेक डेम में काम कर रहा था इस दौरान कच्ची रोड होने से गाड़ी फंस गई।रमेश कुमार शाह गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गिराकर हाथ और लात से मारने लगे जिसके कारण पीठ सीने बाये कान में काफी चोट आयी है ।पुलिस ने सरपंच पर मारपीट एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।