सिंगरौली: विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 20 राउंड में संपन्न हुआ मतगणना का कार्य, भाजपा प्रत्याशी 36104 मतों से रहे आगे
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र 11 सीधी अंतर्गत सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पालीटेक्निक में जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र चितरंगी, सिंगरौली तथा देवसर की मतगणना संपन्न हुई । मतगणना के लिए सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबिले लगाई गई थी। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र 80 की मतगणना का कार्य 20 राउण्ड में संपन्न किया गया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी डॉ राजेश मिश्रा को 73725 मत मिले वहीं इंडियन नेषनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याषी कमलेश्वर पटेल को 37621 मत मिले। भाजपा प्रत्याषी अपने निकटतम प्रतिव्दंदी से 36104 मतों से आगें रही।