सिहोरा: ग्राम कचनारी में गेहूं की बुवाई कर रहे किसान पर जंगली सुअर का हमला
मझगवां थाना क्षेत्र के कचनारी गांव में रविवार दोपहर खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान को दाहिने पैर दोनों हाथ और नाक के पास चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल किसान को शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।