सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल, एन.जे. डिस्ट्रीब्यूटर्स पॉइंट का वैभव चतुर्वेदी ने किया शुभारंभ
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के नेदुला चौराहा, बंजरिया रोड पर एन.जे. डिस्ट्रीब्यूटर्स के नए डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट का शुभारंभ भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने और बिजली बिल में राहत दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगों के लिए उपयोगी पहल है। सोलर सिस्टम लगवाकर पात्र परिवार सरकारी नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिजली खर्च में कमी लाने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर अपनी पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं। सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और ऊ�