दिल्ली चलो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, अभिषेक दत्त ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी अभिषेक दत्त ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से संपर्क करें और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित बैठक में अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान रवि राय, बिट्टू सिंह, राजीव गौड़, दयाशंकर चौधरी, रानू सिंह, रमेश चौधरी, डब्लू पाण्डेय सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।