सहजनवा: लिंग परिवर्तन के लिए घर से भागा किशोर: सहजनवा पुलिस ने 17 साल के युवक को ढाबे से पकड़ा, परिजनों को सौंपा
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है। बिहार के गोपालगंज का रहने वाला 17 वर्षीय आयुष कुमार कल शाम 6 बजे बिना बताए घर से निकल गया। वह सोशल मीडिया पर रील बनाने का काम करता है। आयुष गोपालगंज से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गया। परिजनों ने जब उसका पता नहीं चला तो सहजनवा पुलिस को सूचना दी।