सहजनवा: ब्राह्मण महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दी तहरीर
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गुरुवार को एडवोकेट शनि कुमार शुक्ला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।