सहजनवा: कालेसर जीरो प्वाइंट के पास नदी में रील बनाते समय डूबा पिपरौली बाजार का किशोर, बरहुआ के पास बरामद
पिपरौली बाजार निवासी राज वर्मा (17) का शव शुक्रवार को राप्ती नदी में घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर मिला। बृहस्पतिवार को कालेसर जीरो प्वाइंट के पास राप्ती नदी के घाट पर नहाने का रील बनाते समय वह डूब गया था। एसडीआरएफ ने शुक्रवार को रेस्क्यू अभियान चलाकर राप्ती नदी में बरहुआ गांव के किनारे से शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।