सहजनवा: कालेशर जीरो प्वाइंट के पास राप्ती नदी में डूबा किशोर, दोस्तों के साथ नहाने गया था
गीडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा पिपरौली बाजार के 16 वर्षीय राज वर्मा की कालेसर जीरो प्वाइंट के पास राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कस्बा पिपरौली बाजार के दक्षिण मोहल्ले के छह किशोर नहाने के लिए राप्ती नदी गए थे। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी दौरान राज वर्मा गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डुब गया।