सहजनवा: घघसरा में तीवरान के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर में घघसरा तीवरान के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक ने 20 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। घायल युवती की पहचान घघसरा निवासी हरिराम चौधरी की पुत्री अमरावती के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित बाइक युवती से टकराई। टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही घघसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।