कभी फिल्म ‘राज’ में अपनी डरावनी भूतनी के किरदार से दर्शकों को डराने वाली मालिनी शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। बॉलीवुड से लंबे समय से दूर मालिनी अब पुणे के पास सह्याद्रि की पहाड़ियों में अपना फार्मस्टे ‘द स्लो लोकल’ चलाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें पहचान लिया और उनकी मौजूदा जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इसके बाद उनके फार्मस्टे पर फैंस के मैसेज और फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई। अचानक मिली इस लोकप्रियता से मालिनी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा। सालों बाद लोगों का यह प्यार देखकर ‘राज’ की मालिनी शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
#MaliniSharma #Raaz #ViralNews #Entertainment