पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत के समय मंजीत कौर करीब सात सप्ताह की गर्भवती थीं। इस खुलासे ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि मंजीत कौर को चंडीगढ़ से मोरिंडा के पास जंगल वाले इलाके में ले जाकर पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी। करीब दो महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 26 अगस्त को गंभीर संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनकी प्रेग्नेंसी की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के समय वह लगभग सात सप्ताह की गर्भवती थीं। जांच में सामने आया यह तथ्य मामले को और पेचीदा बना रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर सकती है कि घटना से पहले उनकी स्थिति क्या थी और इस जानकारी का इस मर्डर केस से कोई संबंध था या नहीं।
#ManjitKaur #ManjitKaurCase #PunjabNews #punjabcrimealert
Korba, Korba | Sep 2, 2026