KORBA: खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
कोरबा (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी के एक खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#korba #chhattisgarh #brekingnews #chhattisgarhnews #news
Korba, Korba | Sep 2, 2026