नेपाल में बुधवार को आई भयानक बाढ़ में लापता लोगों को खोजने का काम अब भी जारी है। इस बाढ़ में अब तक 1000 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इससे कहीं अधिक लोग गायब हैं। इस बीच पुलिस के लिए सबसे बड़ा चुनौती बाढ़ में बहीं बैंकों की 20 से अधिक तिजोरियों (वॉल्ट) की तलाश करना बन रहा है। ये तिजोरियां या तो बाढ़ में बहकर दूर चली गई हैं, या फिर मलबे और गाद के नीचे फंसी हुई हैं। ऐसे में इन तिजोरियों को ढूंढने और सुरक्षित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
माना जा रहा है कि लापता तिजोरियों में भारी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान है। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि वे लुटेरों के हाथ लग सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये वॉल्ट रासुवा, धाडिंग और चितवन सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों के बैंकों के थे। DIG अबी नारायण काफ्ले ने कहा कि लापता लोगों की तलाश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, लेकिन प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस
Korba, Korba | Sep 2, 2026