Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
kullutimes
अकेडमिक स्कूल बार्षिक समारोह लाइव। Kullu Times
Kullu, Kullu
| Nov 21, 2026
MORE NEWS
कुल्लू लाइव - विश्व हिंदू परिषद हित चिंतक अभियान के तहत पत्रकार वार्ता प्रान्त मंत्री तुषार डोगरा कर रहे सम्बोधित
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत की टीम दूसरे स्थान पर टीम में शामिल रही कुल्लू की ज्योति ठाकुर श्रीलंका के साथ हुआ था मैच का फाइनल Kullu Times श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल की प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रीलंका के रत्नापुर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं भारत की टीम में हिमाचल प्रदेश से भी चार खिलाड़ी शामिल थे। इस टीम में जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के रहने वाली ज्योति ठाकुर भी शामिल थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भारत की टीम में उनका चयन किया गया था और वह इसमें भाग लेने के लिए श्रीलंका पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पहला मैच बांग्लादेश के साथ खेला गया और उसमें भारत की टीम विजेता रही। वहीं फाइनल मैच श्रीलंका और भारत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहला स्थान श्रीलंका की टीम ने जीता और दूसरा स्थान भारत की टीम ने जीता। ऐसे में पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गौर रहे कि ज्योति ठाकुर को हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा हिम रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है और वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुकी है।
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
कुल्लू लाइव - ब्यास की ठंडी जलधारा में आपदा प्रबंधन के गुर सीख रहे तीन राज्यों से आये हुए 35 स्वयंसेवी एनएसएस के तत्वधान में लगाया गया है शिविर। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
सिनेमा के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर संवाद: एक दिवसीय फिल्म प्रदर्शन एवं चर्चा कार्यक्रम Kullu Times राजकीय महाविद्यालय पनारसा द्वारा IQAC के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू एवं राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत 21 नवंबर 2026 को एक दिवसीय फिल्म प्रदर्शन एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूस (Juice), लिटिल टेररिस्ट (Little Terrorist) तथा कार्बन (Carbon) नामक तीन लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से विद्यार्थियों में समकालीन सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर सार्थक संवाद और चिंतन को प्रोत्साहित करना था। फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक असमानता तथा भौगोलिक, सामाजिक एवं वैचारिक सीमाओं द्वारा लोगों के बीच उत्पन्न विभाजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया गया। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत आयोजित चर्चा में विद्यार्थियों ने अपने विचार एवं दृष्टिकोण साझा किए तथा फिल्मों में निहित सामाजिक संदेशों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के लगभग 20, राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली के 10 तथा राजकीय महाविद्यालय पनारसा के 30 विद्यार्थियों ने अपने-अपने महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ सहभागिता की। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को आपसी संवाद, विचारों के आदान-प्रदान तथा सामूहिक अधिगम का एक सार्थक मंच प्रदान किया। साथ ही, इसने तीनों महाविद्यालयों के मध्य MoU के अंतर्गत शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्सेम लता ने चर्चा में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने बहुमूल्य विचार साझा करने के लिए विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, आलोचनात्मक चिंतन एवं व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
ढालपुर के दो दुकानों में चोरी का मामला, देर रात हुई चोरी, एमपायर स्टोर और कवर किंग दुकान में चोरों ने मारी सेंध, नकदी की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी, दुकानदारों ने मामला किया दर्ज। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
"बेगुनाही का सबूत माँगते हैं ये लोग जिनके अपने हाथ ख़ून से रंगे हैं"
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
जय शनि देव 🙏 #shanidevblessings #jaihanuman #kullumanlinews
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026
ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी का भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने किया कड़ा विरोध एवं खंडन : हीरा लाल ठाकुर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह-संयोजक एवं पूर्व सैनिक श्री हीरा लाल ठाकुर ने विधानसभा में प्रदेश के बागवानी मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी कि “ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नहीं, बल्कि भारत के छक्के छूटे हैं” पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और पराक्रम का अपमान है, बल्कि इससे देश के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भावनाओं को भी ठेस पहुँचती है। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ इस बयान का कड़ा विरोध एवं खंडन करता है। श्री ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य, सामर्थ्य, पेशेवर दक्षता और सटीक सैन्य रणनीति का महत्वपूर्ण उदाहरण है। 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक कार्रवाई की थी। श्री हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा, सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रीय हितों से जुड़े संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक मंचों से टिप्पणी करते समय तथ्यों की पूरी जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन हमें राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अमूल्य वर्ष देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित किए हैं। सैनिकों के लिए राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होता है। ऐसे में जब सेना के शौर्य और उसके अभियानों को लेकर इस प्रकार की टिप्पणियाँ सामने आती हैं, तो प्रत्येक पूर्व सैनिक के मन को गहरी पीड़ा पहुँचती है। श्री ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सेना का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और सम्मान का विषय है। सेना के शौर्य पर राजनीति नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व होना चाहिए। “उन्होंने कहा कि इस अभद्र टिप्पणी पर मंत्री जी को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।” जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
Kullu, Kullu | Nov 20, 2026