अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत की टीम दूसरे स्थान पर
टीम में शामिल रही कुल्लू की ज्योति ठाकुर
श्रीलंका के साथ हुआ था मैच का फाइनल
Kullu Times
श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल की प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रीलंका के रत्नापुर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं भारत की टीम में हिमाचल प्रदेश से भी चार खिलाड़ी शामिल थे। इस टीम में जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के रहने वाली ज्योति ठाकुर भी शामिल थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भारत की टीम में उनका चयन किया गया था और वह इसमें भाग लेने के लिए श्रीलंका पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पहला मैच बांग्लादेश के साथ खेला गया और उसमें भारत की टीम विजेता रही। वहीं फाइनल मैच श्रीलंका और भारत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहला स्थान श्रीलंका की टीम ने जीता और दूसरा स्थान भारत की टीम ने जीता। ऐसे में पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गौर रहे कि ज्योति ठाकुर को हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा हिम रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है और वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुकी है।
Kullu, Kullu | Nov 21, 2026