शेखपुरा: राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जिले में हुआ सामूहिक गान
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के आदेश तथा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्गत निर्देशानुसार, राष्ट्र गीत "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली उपलक्ष्य के अवसर पर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक, सभी सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया गया।