बरबीघा में प्रांतीय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता 2026 आयोजित।
15 जिलों की शाखाओं की सहभागिता, कनिष्ठ वर्ग में भागलपुर और वरिष्ठ वर्ग में बाढ़ की टीम विजेता।
भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत पूर्व क्षेत्र की प्रांतीय स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 1 नवंबर को जगदीश वेंकट हॉल, गोलापर, बरबीघा में सदाशिव शाखा, बरबीघा के आतिथ्य में किया गया। इसमें 15 जिलों की विभिन्न शाखाओं से विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सदाशिव शाखा के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री मुकेश कुमार, क्षेत्रीय संयोजिका संस्कार डॉ. शांति सिंह, क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण श्री देव कुमार शर्मा एवं समाजसेवी शंकु कुमार सहित अनेक प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. रंजन आशुतोष शरण ने किया। प्रतियोगिता में सदाशिव शाखा के सचिव दीपक गुप्ता द्वारा डिजीटली क्विज का सफल संचालन किया गया ।
प्रतियोगिता के परिणाम में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम टेक्नो मिशन पब्लिक स्कूल, भागलपुर; द्वितीय DAV पब्लिक स्कूल, सुल्तानगंज एवं तृतीय सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, बिहारश्री रहे। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एस. एस. गर्ल्स हाई स्कूल, बाढ़; द्वितीय श्री रामेश्वर लाल नेपाली सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर एवं तृतीय स्प्रिंग डेल्श हाई स्कूल, नगरनौसा रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, संविधान, विज्ञान एवं राष्ट्रीय विरासत के प्रति जागरूकता और ज्ञान बढ़ाना था। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में सदाशिव शाखा के सदस्यों, प्रांतीय पदाधिकारियों, विद्यालयों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।