पूर्व में फर्जी दरोगा बन सरकारी महिला कर्मी के साथ यौन शोषण फिर जिलाधिकारी बनकर उद्यमी योजना के लाभुक के घर जाकर रुपए की ठगी का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि संतोष कुमार उर्फ संतोष कुमार अंजना उर्फ संतोष पत्रकार के नाम से युवक एक फेसबुक आईडी और युटुब चैनल बनाकर लोगों को ठगी का शिकार कर रहा था इसी क्रम में जिलाधिकारी की धौंस दिखाकर महिला उद्यमी से ठगी
शिकायत पर यूट्यूबर के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी
जिलाधिकारी की धौंस दिखाकर महिला उद्यमी से ठगी करने वाले यूट्यूबर संतोष कुमार उर्फ संतोष अंजना के विरुद्ध माहुली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस कथित यूट्यूबर संतोष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शेखपुरा के स्टेशन रोड स्थित राजोपुरम कालनी के निवासी संतोष कुमार,उर्फ संतोष अंजना उर्फ संतोष पत्रकार पर माहुली बाजार की महिला उद्यमी रुनी देवी पर जिलाधिकारी शेखपुरा की धौंस दिखाकर रुपया ठगी करने का आरोप है। उद्यमी रुनी देवी के पति अरविंद कुमार की लिखित शिकायत पर माहुली थाना में संतोष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि माहुली के थानाध्यक्ष ने दी है। स्वयं को बिहार हेड के नाम से प्रचारित करने वाले संतोष पर इस तरह के कई आरोप पहले भी लग चुके हैं,मगर उसकी कोई प्राथमिकी नहीं हुई थी। इससे पहले स्वयं को दारोगा बताकर सरकारी कार्यालय की एक महिला डाटा इंट्री आपरेटर का शोषण करने का मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। लोगों में चर्चा है स्वयं को जिलाधिकारी तथा एसपी का निकट बताकर,कभी किसी समाचार संस्थान का बिहार हेड बताकर सरकारी स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर कर्मियों पर रौब जमाने की कई शिकायत जनमानस में पहुंच चुकी है। लोगों को शिकार बनाने के लिए यह शाफ्ट टारगेट खोजता रहता है। लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए डीएम,एसपी और उच्च अधिकारियों के साथ अपना फोटो खिंचवा कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित करता है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिले में जितने भी बड़े पदाधिकारी आते हैं उनके साथ अपना फोटो खिंचवा लेता है और लोगों को इस फोटो के माध्यम से भैया दोहन करता है पूर्व के पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा एवं जिला पदाधिकारी आरिफ आसान के साथ फोटो खिंचवाया और वह फोटो का नाजायज फायदा उठाते हुए कई ऐसे संस्थानों में जाकर भैया दोहन किया करता है मामला इतना ही नहीं है बल्कि कुछ दिन पूर्व शूटर ग्रिल बनाने वाले दुकानदार को भी पुलिस का भैय दिखाकर दुकानदार को थाना में भिजवा दिया वहीं दूसरा मामला यह है कि मार्बल दुकानदार से लाखों का मार्बल उठा लिया अपने घर में काम करवाने के बाद जब दुकानदार तकादा करने पहुंचा तो उसके साथ भी बदसलों की करते हुए पुलिस का धौस दिखाया
और पैसा भी नहीं दिया देखना यह होगा कि इस फिर के बाद पुलिस कितनी कार्रवाई करती है और कब तक गिरफ्तार करती है