बेल्ट्रॉन कर्मचारियों ने राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर निकाला रोड मार्च, 15 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी
*शेखपुरा।* जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत बेल्ट्रॉन से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शहर में जोरदार रोड मार्च निकाला। बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में ऑपरेटर शामिल हुए।
मार्च में शामिल कर्मियों ने कहा कि वर्तमान में डाटा एंट्री कर्मियों को दिए जाने वाले सालाना इंक्रीमेंट को बंद कर दिया गया है, जिससे कर्मियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि वर्षों से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया।
कर्मचारियों ने बैनर और विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर शहर की सड़कों पर नारेबाजी की और सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा देने तथा सालाना इंक्रीमेंट बहाल करने की मांग की।
इस दौरान संघ के सचिव गौरव बिहारी, सावन कुमार, कमलेश कुमार, नीतू कुमारी, कृति कुमारी सहित बड़ी तादाद में कर्मी मौजूद थे।
ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 नवंबर से बेल्ट्रॉन से जुड़े विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #biharsarkarsarkarijob #fecbookreels #fecbookpost #fecbookpost