जम्मू गए बल्लभगढ़ के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौ+त...
बल्लभगढ़ से जम्मू-कश्मीर घूमने गए पांच युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती-करली क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बल्लभगढ़ के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 2:15 बजे हुआ, जब HR29BB2127 नंबर की तेज रफ्तार कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही एक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सिकंदर सैफी और शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित वर्मा ने उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को गंभीर अवस्था में जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम दोनों की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।बताया जा रहा है कि सभी युवक बल्लभगढ़ के रहने वाले थे और किसी निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए हुए थे।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
#Ballabgarh
#Faridabad
#JammuAccident
#RoadAccident
#BreakingNews
#AccidentNews
#JammuSrinagarHighway
#HighwayAccident
#CarCrash
#GMCJammu
#VoiceOfFaridabad
#VOICEOFFREEDOM