Public App Logo
Profile Picture

VOICE OF FARIDABAD

@vofstudio
10461Followers
0Following
Gokulam by Sarvome
Address: Sector 55, Faridabad, Haryana 121015
Video 1
बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में 200 किलो गंधक और 2296 किलो पोटैशियम नाइट्रेट बरामद...

 क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में एक कमरे से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कमरे में करीब 200 किलोग्राम गंधक और 2296 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट अवैध रूप से रखा गया था। इस मामले में मुकेश कॉलोनी निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को टीम बल्लभगढ़ अनाज मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकेश कॉलोनी के एक कमरे में बड़ी मात्रा में उक्त सामग्री रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुनीत को उसके घर के नजदीक से काबू किया। पूछताछ के बाद उसके बताए कमरे की तलाशी ली गई, जहां से सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह सामग्री पटाखों के लिए हाथरस, उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस अब इसकी खरीद, आपूर्ति और संभावित इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही
बुजुर्गों की तीर्थयात्रा की इच्छा पूरी करने की पहल...
भाजपा पार्टी के आम कार्यकर्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर मनोना धाम के लिए बस की रवाना
<nis:link nis:type=tag nis:id=religiousjourney nis:value=religiousjourney nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=freeteerthyatra nis:value=freeteerthyatra nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevabhav nis:value=SevaBhav nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
Imagine having your own villa with a private swimming pool near the divine energy of Barsana. 🏡✨

Discover Shri Vrinda Aaradhya — 2 & 3 BHK villas with private pool options, flexible payment plans and a prime location just minutes from Radha Rani Temple.
A perfect getaway for your family, a holiday home or your own peaceful space. 🌿

📞 Call 9211 310 510 to know the available options & payment plans.
📩 DM us “VILLA” for more details.

Shri Vrinda Aaradhya, Barsana Villas, Private Pool Villa, 2 BHK Villa, 3 BHK Villa, Barsana Property, Holiday Home, Premium Villas, Real Estate Investment, Property Investment

<nis:link nis:type=tag nis:id=binnykakkarassociates nis:value=BinnyKakkarAssociates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barsanaproperty nis:value=BarsanaProperty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=privatepoolvilla nis:value=PrivatePoolVilla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=propertyinvestment nis:value=PropertyInvestment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingreels nis:value=TrendingReels nis:enabled=true nis:link/>
कुर्सी नहीं, आत्मसम्मान चाहिए...
प्रवासी महापंचायत में अपमान के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
<nis:link nis:type=tag nis:id=mahapanchayat nis:value=mahapanchayat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tilpat nis:value=tilpat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन...

ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, स्पष्ट जवाबदेही और विकास कार्यों में पारदर्शिता की जरूरत बताई।
कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज और चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि क्षेत्र में लगभग दो लाख निवासी रहते हैं, लेकिन विभागीय समन्वय की कमी से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी के बीच एक स्पष्ट नोडल अथॉरिटी तय करने की मांग रखी।
प्रतिनिधियों ने हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों से लिए जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे उचित और तर्कसंगत बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा क्षेत्र में बड़ा सिटी पार्क और ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक मशीनों से सुसज्जित अलग फायर स्टेशन बनाने की मांग की।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वह इन समस्याओं से अवगत हैं और समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संबंधित मंत्रियों तथा विभागों के संपर्क में हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों का ज्ञापन आगे की कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया। नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा का विकास सभी का साझा लक्ष्य है।
मुलाकात के दौरान निशांत रस्तोगी, ओपी तंवर, अंशुमान कौशिक, एचएल छाबड़ा, रमेश चुग, महेश शर्मा, राजीव सचदेवा, मोहित खन्ना, पंकज ग्रोवर, गुरतीत गांधी और विनोद मेहंदीरत्ता सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वार्ड-6,  न पानी, न सफाई, आखिर जाएं तो कहां ?
पर्वतीय कॉलोनी में लोगों ने पार्षद गायत्री देवी से मांगा समाधान
<nis:link nis:type=tag nis:id=seweroverflow nis:value=SewerOverflow nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=municipalcorporationfaridabad nis:value=MunicipalCorporationFaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=publicissues nis:value=PublicIssues nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
“धरे गए नक़ली विजलेंस वाले”
पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा...
<nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
भाई कभी तो कोई काम टाइम पर कर लिया करो या हमेशा ऐसे ही करोगे …! शहीदी दिवस पर सरकारी छुट्टी थी पर इन नेताओं पर शायद कुछ और ज़रूरी काम थे तो इन प्रतिमाओं की सफ़ाई करने आए नहीं, पर चलो आज गांधी जयंती की छुट्टी थी तो सोचा शहीदों की प्रतिमाएं भी साफ़ हो जायें पर जिस अंदाज़ में साहब फटका मार रहे हैं उससे नहीं लगता कि कुछ साफ़ हुआ होगा। वैसे चंद क़दम दूर गांधी कॉलोनी में बापू की प्रतिमा थी वहाँ भी चले जाते हो सकता है आज गांधी प्रतिमा पर जाने का आपको मौक़ा न मिला हो अगली छुट्टी में शायद आप गांधी जयंती मनायें । यही लेटलतीफ़ी का सिलसिला फ़िलहाल फरीदाबाद के हर  प्रोजेक्ट  पर चल रहा है, जो काम जब करना है वो काम तब नहीं हो रहा है इसलिए इस शहर में हर तरफ़ धूल उड़ रही है, हर प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है और शायद उसे पूरा करने का आपका कोई इरादा भी नहीं है।
प्रवासी समाज के सम्मान से समझौता नहीं, दोषी अधिकारी को बर्खास्त करे सरकार: नीरज शर्मा

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम से वायरल कथित ऑडियो में बिहार और पूर्वांचल के लोगों के प्रति आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर तिलपत स्थित शगुन वाटिका में पूर्व विधायक नीरज शर्मा के आह्वान पर प्रवासी महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में प्रवासी समाज के लोगों ने एकजुट होकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

महापंचायत को संबोधित करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि प्रवासी समाज फरीदाबाद के विकास और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी सरकारी अधिकारी को किसी राज्य या समाज के लोगों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की जांच जल्द पूरी कर दोषी अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

इस मामले को लेकर इससे पहले भी नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग कर चुका है। वायरल ऑडियो में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह की आवाज होने का दावा किया गया है। हालांकि ऑडियो की प्रामाणिकता जांच का विषय है।

छठ पूजा पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग

नीरज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के उस सार्वजनिक बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों को अपने कलेजे का टुकड़ा बताया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में प्रवासी समाज को सम्मान देती है, तो छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि समाज के लोग अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मानपूर्वक मना सकें।

हर विधानसभा में बने प्रवासी भवन, तिगांव में बनें 10 सरकारी छठ घाट

महापंचायत में प्रवासी समाज की सुविधाओं और राजनीतिक भागीदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। नीरज शर्मा ने कहा कि नगर निगम में चुने हुए प्रवासी पार्षद को सीनियर डिप्टी मेयर बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रवासी समाज की आवाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने फरीदाबाद में सरकारी छठ घाटों के निर्माण की शुरुआत की थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 सरकारी छठ घाट बनाए जाने चाहिए, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में बनी भोजपुरी धर्मशाला की तर्ज पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी भवन बनाने की मांग भी उठाई गई। इसकी शुरुआत तिगांव विधानसभा क्षेत्र से करने की बात कही गई। इन भवनों में प्रवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

पल्ला-बसंतपुर रोड पर कार्रवाई को लेकर भी उठाई आवाज

महापंचायत में पल्ला-बसंतपुर रोड पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए। नीरज शर्मा ने कहा कि यदि कहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या अन्य अनियमितता है तो कार्रवाई सरकारी रिकॉर्ड, कानून और समान मापदंडों के आधार पर होनी चाहिए। किसी विशेष क्षेत्र या समुदाय को निशाना बनाकर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति, क्षेत्र या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग को लेकर है। फरीदाबाद के निर्माण और विकास में हरियाणा के साथ बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों का योगदान रहा है। ऐसे में प्रवासी समाज के सम्मान की रक्षा करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

महापंचायत में सरकार से मांग की गई कि वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जल्द पूरी की जाए और दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

महापंचायत में उठाई गई प्रमुख मांगें

- वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी की बर्खास्तगी।
- छठ पूजा के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।
- चुने हुए प्रवासी पार्षद को नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर बनाया जाए।
- तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 10 सरकारी छठ घाटों का निर्माण कराया जाए।
- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी भवन बनाया जाए, जिसकी शुरुआत तिगांव से हो।
- पल्ला-बसंतपुर रोड पर कार्रवाई सरकारी रिकॉर्ड और समान कानूनी मापदंडों के आधार पर की जाए।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि प्रवासी समाज के सम्मान, धार्मिक आस्था और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
कुर्सी नहीं, आत्मसम्मान चाहिए...
प्रवासी महापंचायत में अपमान के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
<nis:link nis:type=tag nis:id=mahapanchayat nis:value=mahapanchayat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tilpat nis:value=tilpat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
आगरा नहर में युवक के डूबने की आशंका, मौके पर जुटी भीड़
सेक्टर-29 पुल पर घटना से हड़कंप
<nis:link nis:type=tag nis:id=canalincident nis:value=CanalIncident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
दिल्ली की रैली में एक लाख से अधिक प्रतिनिधियों को बुलाने की बात...
अनंगपुर में प्रेमकृष्ण आर्य ‘पप्पी’ के फार्म हाउस पहुंचे हरिश्चंद्र भाटी, फूल-मालाओं से स्वागत
<nis:link nis:type=tag nis:id=gurjar nis:value=gurjar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gurjarcommunity nis:value=gurjarcommunity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=anagpur nis:value=anagpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
प्रवासियों के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी : नीरज शर्मा 
पंचायत रोकने के लिए डाला गया राजनीतिक दबाव, तिलपत में नीरज शर्मा का आरोप
<nis:link nis:type=tag nis:id=mahapanchayat nis:value=mahapanchayat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tilpat nis:value=tilpat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
कथित अपमान पर उठी कार्रवाई की मांग, अधिकारी का निलंबन, FIR और सार्वजनिक माफी
प्रवासी महापंचायत में नीरज शर्मा का ऐलान, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा
<nis:link nis:type=tag nis:id=mahapanchayat nis:value=mahapanchayat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tilpat nis:value=tilpat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
फरीदाबाद को कचरा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू, 11 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुढ़ैना से किया अभियान का शुभारंभ, खुद उठाया सफाई का जिम्मा

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फरीदाबाद को कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) से मुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को बुढ़ैना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अभियान का शुभारंभ किया और स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शहरभर में चलाया जाएगा। इसके तहत उन स्थानों को चिन्हित कर साफ किया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होने की समस्या सामने आती है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केवल कचरा उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि सफाई के बाद उन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो। इसके लिए नियमित निगरानी, कचरे का उचित निस्तारण और जरूरत के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट और नालों के आसपास जमा कचरा शहर की सुंदरता को प्रभावित करने के साथ गंदगी और दुर्गंध का कारण बनता है। ऐसे स्थलों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़ने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने पर भी जोर दिया जाएगा।

कचरे के ढेर वाले स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण

अभियान के तहत कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई के बाद उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए जरूरत के अनुसार पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे, ताकि गंदगी वाले स्थान स्वच्छ और सुंदर दिखाई दें।

मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छ फरीदाबाद का असली सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को उनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए।

नागरिकों से की सहयोग की अपील

विपुल गोयल ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नागरिकों की भागीदारी के बिना स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थानों पर न डालें और निर्धारित कूड़ा गाड़ी में ही कचरा दें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं।

उन्होंने RWA, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों और युवाओं से भी अपने आसपास के कचरा संवेदनशील स्थलों को दोबारा कचरा स्थल बनने से रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को विशेष अभियान समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता का संकल्प लगातार जारी रहना चाहिए, ताकि फरीदाबाद को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद सचिन शर्मा, अजीत नंबदार, मुकेश अग्रवाल, ज्योति सिलार, नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह, पार्षद कुलदीप साहनी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
Video 19
Video 20
Video 21
जय जवान, जय किसान’ के प्रणेता को श्रद्धांजलि...
सेक्टर-14 और 17 के लेबर चौक पर शास्त्री जी को नमन, माल्यार्पण कर बांटा प्रसाद
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaijawanjaikisan nis:value=JaiJawanJaiKisan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=lalbahadurshastri nis:value=LalBahadurShastri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffaridabad nis:value=voiceoffaridabad nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=voiceoffreedom nis:value=Voiceoffreedom nis:enabled=true nis:link/>
ग्रीन बेल्ट को डंपिंग ग्राउंड क्यों बना दिया? झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे लोग...
सेक्टर-10 और 11 की डिवाइडिंग रोड पर कूड़े का अंबार
<nis:link nis:type=tag nis:id=dumpingground nis:value=dumpingground nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=greenbelt nis:value=greenbelt nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=muncipalcorporationfaridabad nis:value=muncipalcorporationfaridabad nis:enabled=true nis:link/>