भितरवार: खेड़ापति मंदिर के बाद, चोरों ने काली माता मंदिर को बनाया निशाना, घंटे चोरी किए
भितरवार नगर में इन दिनों चोरी का सिलसिला जारी है। दिनदहाड़े खेड़ापति रोड स्थित सिद्ध बाबा के स्थान के नीचे काली माता मैया के मंदिर में अज्ञात चोरों ने धाबा बोलते हुए मंदिर में लगे 5 घंटे सहित अन्य सामग्री भी पार कर दी। मंदिर के पुजारी द्वारा भितरवार थाने में जाकर आवेदन दिया गया।