बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन तत्पर
जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने रिविलगंज अंचल के जान टोला में संचालित सामुदायिक किचेन का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने घटते जलस्तर का भी जायजा लिया।
जलस्तर पूरी तरह कम होने के बाद चूना, ब्लीचिंग पाउडर एवं गेमक्सिन पाउडर के छिड़काव का निर्देश दिया गया, ताकि जलजनित एवं महामारी जनित बीमारियों से बचाव सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए लगातार तत्पर है।
1 views | Saharsa, Bihar | Sep 9, 2026