जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं रीता दीदी
सारण के सोनपुर प्रखंड की रीता दीदी वर्ष 2020 में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं।
आज वे जीविका बैंक सखी के रूप में कश्मर पंचायत में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रही हैं।
इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को घर के पास ही बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं।
अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता।
रीता दीदी की पहल से सुविधा भी बढ़ी और आत्मनिर्भरता की राह भी मजबूत हुई। 🌿
Saharsa, Bihar | Sep 8, 2026