बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। मोबाइल मेडिकल टीमों एवं अस्थायी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण एवं आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।
सोनपुर, गोला बाजार, छपरा सदर, चिरांद पंचायत एवं कालीघाट सहित प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला प्रशासन का प्रयास—हर प्रभावित व्यक्ति तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा।
Saharsa, Bihar | Sep 8, 2026