समहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1201,
दिनांक:-25 अगस्त 2026,
==================
विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:-
--------------------------
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनूरुप माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में गवर्नमेंट आईटीआई पूर्णिया में श्रीमती निधि कुमारी, उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, सदर की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायत तथा सुझाव से अवगत कराया गया और विद्यालय में पठन-पाठन एवं सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी के समक्ष रखी गई तथा आवेदक देकर अवगत भी कराया गया। विद्यार्थियों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया।
नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित और सम्बद्ध समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। साथ ही साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी भी दी गई।
नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्य को निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026