Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
DPROPurnea
Previous slide
Next slide
Purnia, Bihar
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
समहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1201, दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:- -------------------------- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनूरुप माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गवर्नमेंट आईटीआई पूर्णिया में श्रीमती निधि कुमारी, उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, सदर की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायत तथा सुझाव से अवगत कराया गया और विद्यालय में पठन-पाठन एवं सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी के समक्ष रखी गई तथा आवेदक देकर अवगत भी कराया गया। विद्यार्थियों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित और सम्बद्ध समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। साथ ही साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्य को निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1203, दिनांक:-25 अगस्त 2026 ================== धमदाहा में राजकीय समारोह के साथ मनाया गया शहीद दिवस, स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:- वर्ष 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आह्वान पर चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पूर्णिया जिले के धमदाहा में स्वतंत्रता सेनानियों ने धमदाहा थाना को घेर लिया था और उसे आग के हवाले कर दिया था। इसी दौरान अंग्रेजी हुकूमत के सैनिकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें 15 वीर सपूत शहीद हो गए थे। इन वीर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को धमदाहा स्थित शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया गया। समारोह में बिहार सरकार की माननीय भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित जिले औउअनुमंडल के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। समारोह के दौरान सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमदाहा अनुमंडल एवं कृत्यानंद नगर प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि धमदाहा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की धरती रही है। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में यहां 15 वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में पिछले कई वर्षों से शहीद दिवस मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2023 में धमदाहा के शहीद दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से लगातार राजकीय समारोह के रूप में शहीद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के माध्यम से हम उन वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1200, दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:- -------------------------- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनूरुप माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गवर्नमेंट आईटीआई, बनमनखी, पूर्णिया में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम-सह-नोडल पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायत तथा सुझाव से अवगत कराया गया और विद्यालय में पठन-पाठन एवं सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी के समक्ष रखी गई तथा आवेदक देकर अवगत भी कराया गया। विद्यार्थियों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित और सम्बद्ध समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। साथ ही साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्य को निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1195, दिनांक 25 अगस्त 2026, ================== श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल अस्पताल धमदाहा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के शुभारंभ की तैयारियों का समीक्षा किया गया। तत्पश्चात इमरजेंसी की सेवा, ड्रग काउंटर की सेवा एवं ओपीडी में मरीजों को दी जा रही सेवा की जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसव वार्ड जहां प्रसव उपरांत महिला रुकी हुई थी उनसे जाकर भेंट किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा लेबर रूम का इंस्पेक्शन किया गया। लेबर रूम में Anm से प्रसव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने एएनएम से ANC, एचआरपी के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने Mo IC से महीने में कम सी सेक्शन होने पर असंतोष व्यक्त किए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया किया आने वाले महीना में बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जनरल सर्जरी जैसे हर्निया हाइड्रोसील ऑपरेशन पर भी जोड़ देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार काम करना चाह रही है। इसलिए आगे से इस बात का ध्यान रखा जाए की जो भी रेफर किए जाने लायक रोगी नहीं है उन्हें रेफर ना किया जाए।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1201, दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:- -------------------------- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनूरुप माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गवर्नमेंट आईटीआई पूर्णिया में श्रीमती निधि कुमारी, उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, सदर की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायत तथा सुझाव से अवगत कराया गया और विद्यालय में पठन-पाठन एवं सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी के समक्ष रखी गई तथा आवेदक देकर अवगत भी कराया गया। विद्यार्थियों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित और सम्बद्ध समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। साथ ही साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्य को निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 120 2, दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:- ----------------------- जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:-- -------------------------- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा विभिन्न शिविरों का जायजा लिया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एक एवं दो में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल हुए। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएँ, शिकायते एवं सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी " विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' एवं हेल्पलाईन नं० 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं तथा उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
पूर्णिया सेवा शिविर में दिव्यांग शिवभक्त का जज्बा देख भावुक हुए सेवाभावी,, विपरीत परिस्थितियों में भी अटूट आस्था और शिवभक्ति बनी प्रेरणा वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें।
Purnia East, Purnia | Aug 25, 2026
मामूली आपसी विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी बिहार के पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के दंसार गांव में मामूली आपसी विवाद को लेकर ससुर द्वारा अपनी बहू को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए पूर्णिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Purnia East, Purnia | Aug 25, 2026